Zindagi Shayari in Hindi Fonts

जीना है तो जीने का ,
बहाना मिल ही जाता है |
डूबते हुए कों तिनके का ,
सहारा मिल ही जाता है |
अकेले रहना चाहे तो ,
… भीड़ में भी ,अकेले रहने का ,
ठिकाना मिल ही जाता है |
ढूढ़ना चाहे तो, बेगानों में भी ,
कोई अपना सा,मिल ही जाता है |
दिल में भक्ति हो तो,पत्थर में भी ,
भगवान भी, मिल ही जाता है |
पाना चाहे तो ,माँ-बाप में ही ,
चारो धाम, मिल ही जाता है |
विद्वता दिखाना चाहे तो, मूर्खो का कारंवा ,
अपने ही आस-पास ,मिल ही जाता है |
मिलाना हो तो, गुदड़ी में भी ,
“लाल” मिल ही जाता है |
किस्मत अच्छी हो तो ,वीरानों में भी,
कोई गड़ा खजाना, मिल ही जाता है |
पारखी नजर हो तो, कंकड़-पत्थर में भी ,
“कोहिनूर” हीरा ,मिल ही जाता है |
ज्ञान पाने की, अभिलाषा हो तो,
ज्ञानी क्या मूर्खो से भी ज्ञान ,
मिल ही जाता है |
मौत लिखी है यदि ,किस्मत में हमारी ,
उसे भी कोई ना कोई ,बहाना मिल ही जाता है |
From:- Indresh Tiwari

Author: ShineMagic

Leave a Reply

Your email address will not be published.